Advertisement Carousel
Blog

पुलिस का बड़ा अभियान, 21 फरार आरोपी गिरफ्तार, 489 कार्यवाहियां संपन्न

Advertisements


बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान सफल, 489 कार्यवाहियों में 21 फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। जिले में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के त्वरित निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान जिले भर में समंस एवं वारंटों की तामिली के साथ-साथ लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और निगरानी गुंडा-बदमाशों का सत्यापन किया गया।
अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन कर न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों एवं समंसों की तामिली सुनिश्चित की गई। साथ ही फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देकर प्रभावी कार्रवाई की गई।


पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 201 वारंटों की तामिली की गई, जिनमें 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट एवं 39 स्थाई वारंट शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 163 समंसों की सफलतापूर्वक तामिली कर न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी पालन को सुनिश्चित किया गया।
अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं 104 निगरानी गुंडा एवं बदमाशों की चेकिंग कर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यक समझाइश और वैधानिक निर्देश दिए गए।


पूरे अभियान में कुल 489 कार्यवाहियां संपादित की गईं, जिससे न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता बढ़ी है तथा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी पालन के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button