Advertisement Carousel
Blog

कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन, 95 लीटर महुआ शराब के साथ दो गिरफ्तार अवैध शराब कारोबार पर प्रहार, बेलटुकरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

CG NEWS कोटा पुलिस का अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर,  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार” अभियान के तहत कोटा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 95 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेलटुकरी में दो व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का संग्रहण एवं बिक्री कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम बेलटुकरी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी शत्रुघ्न उर्फ भूरू वर्मा (23 वर्ष) एवं लता बाई वर्मा (45 वर्ष) को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया।

Advertisements


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न प्लास्टिक डिब्बों, जरीकेनों एवं बोतलों में भरी कुल 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 19 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोटा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कोटा पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक धर्मेंद्र साहू, संजय श्याम, नंद कुमार यादव एवं विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button