Advertisement Carousel
Blog

चांपा में बिजली संकट पर भाजयुमो का हल्लाबोल, विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

Advertisements


चांपा में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज से जनता परेशान, भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन
चांपा,
चांपा नगर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी के नेतृत्व में विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। शुक्रवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी, चांपा जोन के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की।

Advertisements
Advertisements


ज्ञापन में कहा गया कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली बाधित होने और लो वोल्टेज की समस्या से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। नागरिकों ने मांग की कि विद्युत आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।


इस दौरान भाजपा नगर मंत्री गौतम यादव, भाजयुमो अध्यक्ष लव देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रांत बघेल, भाजयुमो महामंत्री प्रदीप यादव, मंत्री सिद्धार्थ पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा मंत्री ओमप्रकाश बघेल, जीतू भोजवानी, मनोज भोजवानी, पी.आर. बघेल, बी.आर. लहरें, सुनीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
भाजयुमो उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button