Advertisement Carousel
Blog

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की बरसात से पहले सड़क मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश

Advertisements


लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान विभागीय सड़कों एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जांजगीर विश्राम गृह में आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी उपस्थित रहे।
सचिव श्री बंसल ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व सड़कों के पेच रिपेयर कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का नियमित परीक्षण कर प्रतिमाह भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Advertisements
Advertisements


बैठक में प्रशासनिक कसावट एवं कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए सक्ती जिला गठन के बाद पुराने संभागों के पुनर्गठन पर चर्चा हुई। उन्होंने जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले में दो-दो संभाग बनाए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2025-26 के लंबित एवं प्रस्तावित कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 31 जुलाई तक प्राक्कलन भेजने के निर्देश दिए। साथ ही समय-सीमा से पीछे चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। सचिव ने पामगढ़-डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ कराने को कहा।
श्री बंसल ने जांजगीर कलेक्टोरेट भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समुचित कार्ययोजना बनाकर पूरे परिसर का व्यवस्थित एवं बेहतर विकास सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में ऑडिटोरियम रिनोवेशन कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने जिले में प्रस्तावित द्रुतगामी सड़कों के प्राक्कलन 30 जून तक भेजने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए नियमानुसार ब्लैक-लिस्टेड एवं टर्मिनेट करने के निर्देश भी दिए।


बैठक में लोक निर्माण विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे एवं श्री जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. संत, श्री एन.के. लाल, श्री जे.पी. तिग्गा सहित जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के कार्यपालन अभियंता एवं अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button