Advertisement Carousel
Blog

पीतांबरा साधना और शिव पुराण कथा से गूंजा भक्तिमय माहौलआचार्य तेजभान जी महाराज ने दिया आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश

Advertisements


आध्यात्मिक जागरूकता एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

आज प्रातः 4 बजे से माँ पीतांबरा साधना, हवन एवं जप के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात दैनिक अभिषेक सम्पन्न कराया गया।

Advertisements
Advertisements


सुबह 8 बजे से रुद्री निर्माण, रुद्राक्ष पूजा, अभिषेक, छत्रोपचार एवं पीठ पूजा का आयोजन जनकल्याण की भावना के साथ श्रद्धा एवं भक्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
सायं 4 बजे से आयोजित श्री शिव पुराण कथा में आध्यात्मिक जागरूकता पर विशेष प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा के दौरान पूज्य आचार्य तेजभान जी महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि — “आपो दीपो भव” अर्थात अपना दीपक स्वयं बनें।


महाराज श्री ने कहा कि समाज में एक जागरूक व्यक्ति पूरे समाज को जागरूक कर सकता है, लेकिन एक बिगड़ा हुआ समाज किसी एक व्यक्ति को भी जागरूक नहीं बना सकता। जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक हजारों दीपकों को प्रज्वलित कर सकता है, वहीं लाखों बुझ चुके दीपक मिलकर भी एक दीपक को नहीं जला सकते।


उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि जीवन में अध्यात्म को अपनाएं एवं आत्मजागरण की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
आचार्य तेजभान जी महाराज

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button