Advertisement Carousel
Blog

सड़क पर स्टंट करना पड़ा भारी, युवक पर दर्ज हुआ केस युवती को कार की छत पर बैठाकर दौड़ाई गाड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंट, चालक गिरफ्ता

Advertisements
Advertisements


बिलासपुर। सार्वजनिक सड़क पर चलती कार की छत पर युवती को बैठाकर स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। थाना कोनी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत मौहारपारा निरतू रतनपुर रायपुर रोड पर एक आर्टिका कार क्रमांक CG 10 CD 1416 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इस दौरान चालक ने कार की छत पर एक युवती को बैठाकर स्टंटबाजी की, जिससे युवती के जीवन के साथ-साथ सड़क पर आवागमन कर रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई।
मामले की शिकायत सेंदरी निवासी धर्मेंद्र सूर्यवंशी द्वारा थाना कोनी में दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/2026 के तहत धारा 281 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
पुलिस जांच में आरोपी चालक की पहचान राहुल कौशिक (30 वर्ष), निवासी सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी, तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन से बचें। इस तरह की हरकतें न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button