Advertisement Carousel
Blog

घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश, लापरवाह ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

Advertisements

जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर जन्मेजय महोबे

Advertisements
Advertisements


जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक लेकर जिले में संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, नियमित फील्ड विजिट करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने की महत्वपूर्ण योजना है और प्रत्येक परिवार तक नियमित एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्राम पंचायतों के सरपंचों से गांवों में पेयजल आपूर्ति, पानी सप्लाई का समय तथा हितग्राहियों से लिए जा रहे शुल्क की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि प्राप्त शुल्क राशि का उपयोग योजना के रखरखाव, मरम्मत एवं बिजली बिल भुगतान जैसे आवश्यक कार्यों में पारदर्शिता के साथ किया जाए।


कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत मोटर पंप के अनियमित उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मोटर पंप के अत्यधिक उपयोग से अन्य परिवारों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बच्चों एवं महिलाओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक सुधार कार्य तत्काल कराने के निर्देश दिए।


जल संरक्षण को लेकर कलेक्टर ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए गांव-गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोख्ता गड्ढों एवं वाटर रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण अभियान चलाने पर भी बल दिया।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत अपूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि समय पर कार्य प्रारंभ नहीं करने अथवा अनावश्यक विलंब करने वाले ठेकेदारों का एग्रीमेंट निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए।
बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री आदित्य प्रताप, सरपंचगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button