Advertisement Carousel
Blog

राजीव नगर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई, धारदार हथियार के साथ युवक पकड़ा गया

Advertisements

वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर इलाके में हाथ में धारदार हथियार लेकर आमजनों और राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजीव नगर क्षेत्र में एक युवक धारदार हथियार लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की गई।
इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल साहू (28 वर्ष), निवासी सेक्टर-02 भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को डराकर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। मामले में विवेचना जारी है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button