Advertisement Carousel
Blog

ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो तस्कर दबोचे गए  पुलिस की कार्रवाई, लाखों की नशीली सामग्री जब्त

Advertisements

बिलासपुर में नशीली दवाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन
ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


बिलासपुर जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सरकण्डा पुलिस और चौकी मोपका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप सहित लाखों रुपये का मशरूका जब्त किया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले में लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सरकण्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास निवासी सिविल लाइन को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर, 7.50 ग्राम हेरोइन, 20 नग प्रतिबंधित कफ सिरप एवं एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4767 बरामद की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2 लाख 72 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।


मामले में थाना सरकण्डा में अपराध क्रमांक 766/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी मोपका पुलिस ने बायपास रोड धान मंडी के पास घेराबंदी कर आरोपी सुभाष देवांगन निवासी चिंगराजपारा सरकण्डा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13 नग प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 13 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 765/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं के नेटवर्क और सप्लाई चेन के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशे के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button