Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल, जवानों ने दिखाया दमखम एसएसपी शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी लेकर जवानों की तैयारियों का लिया जायजा

Advertisements

रायगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास, एसएसपी ने जवानों की तैयारियों का लिया जायजा

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ


रायगढ़, जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रायगढ़ पुलिस लाइन में जनरल परेड के दौरान बलवा ड्रिल का विशेष अभ्यास कराया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी लेकर जवानों की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया।

Advertisements


बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी गई। रक्षित निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग पार्टियों का गठन किया गया, जिसमें अश्रुगैस पार्टी, फायर पार्टी, मेडिकल टीम और इंटेलिजेंस टीम को शामिल किया गया। अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों की एक टीम को बलवाई की भूमिका दी गई, जिन्होंने उग्र भीड़ की स्थिति का प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा संयमित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। ड्रिल में वास्तविक अश्रुगैस का भी उपयोग किया गया।


इस दौरान सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उत्पन्न कानून व्यवस्था की काल्पनिक स्थिति का अभ्यास कराया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं ड्रिल में शामिल हुए और उन्होंने पूरी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को हर परिस्थिति में धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक तरीके से कार्य करने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।
कार्यक्रम में सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस सहित विभिन्न थाना एवं रक्षित केंद्र के पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button