Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा की सौगात डॉयल-112 फेज-2 के तहत 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी वाहन हुए शामिलरायगढ़

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

रायगढ़ को मिली हाईटेक सुरक्षा की सौगात
डॉयल-112 फेज-2 के तहत 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी वाहन हुए शामिल

Advertisements


रायगढ़
प्रदेश में आधुनिक पुलिसिंग और त्वरित आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में रायगढ़ जिले को बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ डॉयल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेनरेशन परियोजना के तहत जिले को 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV) प्राप्त हुए हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को पुराना पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि सरकार आमजन को त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि डॉयल-112 की नई व्यवस्था से कानून व्यवस्था मजबूत होगी और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि डॉयल-112 योजना का विस्तार करते हुए अब इसे प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले को मिले 16 नए ERV वाहन आधुनिक तकनीकों से लैस हैं, जिनमें PTZ कैमरा, डैश कैमरा, GPS सिस्टम, मोबाइल डेटा टर्मिनल और स्मार्ट मोबाइल फोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे घटनास्थल पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी।


उन्होंने बताया कि नई एकीकृत व्यवस्था में पुलिस सेवा के साथ चिकित्सा सहायता, अग्निशमन सेवा, आपदा प्रबंधन, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और नेशनल हाईवे सेवाओं को भी आपातकालीन नंबर 112 से जोड़ा गया है। रायपुर में स्थापित अत्याधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर C4 के माध्यम से पूरी व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने आधुनिक इमरजेंसी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉयल-112 जिला नोडल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी उन्नति ठाकुर, डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, डीएसपी सुशांतो बनर्जी और डॉयल-112 स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button