Advertisement Carousel
Blog

धरमजयगढ़ में हाथियों का अलर्ट, छाल क्षेत्र में दल का मूवमेंट

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

धरमजयगढ़ क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
धरमजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल परिक्षेत्र के बोजिया परिसर में हाथियों का दल देखे जाने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों के लिए सतर्कता जारी की है। जानकारी के अनुसार हाथियों का दल फिलहाल छाल स्थित मदिरा दुकान के आसपास विचरण कर रहा है।

Advertisements


वन विभाग ने छाल–गड़ाईनबहरी कच्ची मार्ग पर आवागमन नहीं करने की अपील की है। साथ ही बोजिया, नावापारा, छाल और गड़ाईनबहरी के ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, हाथियों के करीब जाने या उन्हें छेड़ने की कोशिश न करें और किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।
वन अमला लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है तथा लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जा रही

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button