Advertisement Carousel
Blog

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर महुआ शराब जब्त

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। तमनार पुलिस ने ग्राम उरबा में छापेमार कार्रवाई करते हुए 12 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Advertisements
Advertisements



मामला तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा दर्रीपारा का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि रामकुमार यादव अपने बाड़ी में अवैध महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी रामकुमार यादव पुलिस को मौके पर मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया और अपने बाड़ी में छिपाकर रखी महुआ शराब पुलिस के सामने पेश की।

पुलिस ने पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 12 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59-क के तहत कार्रवाई की गई है।



रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत कुमार भगत की अहम भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button