Advertisement Carousel
Blog

शादी की पार्टी को लेकर खूनी बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट घरघोड़ा में दबंगों का आतंक, दरवाजा तोड़कर परिवार पर हमला

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शादी की पार्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। घर में घुसकर महिलाओं और युवतियों से मारपीट करने के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements



मामला बरकसपाली गांव का है, जहां प्रार्थिया धनमोती सारथी ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 12 मई को पड़ोसी के विवाह समारोह में उनके परिवार को बुलाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें पार्टी अलग से देने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।

पीड़िता के मुताबिक 18 मई की शाम जब उन्होंने पार्टी देने की बात पूछी तो आरोपी रामलाल सारथी नाराज हो गया। देर रात रामलाल सारथी, मंगल सिंह सारथी और मनोज सारथी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर आरोपियों ने डंडे से दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर मारपीट की।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आई पीड़िता की बेटियों सुक्रिता सारथी और अनिता सारथी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। शिकायत के बाद पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।



घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामलाल सारथी, मंगल सिंह सारथी और मनोज सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में की गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button