Advertisement Carousel
Blog

मेहंदीपारा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

85 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

Advertisements


जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 85 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। थाना चांपा पुलिस ने सुबह-सुबह दबिश देकर दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Advertisements



पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेहंदीपारा क्षेत्र में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुबह-सुबह इलाके में दबिश देकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।



पहली कार्रवाई में महिला आरोपी माला सहीस के कब्जे से 31 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी महिला आरोपी सावित्री सहीस के पास से 29 लीटर महुआ शराब जब्त हुई।
इसके अलावा आरोपी बिजेंद्र पटेल के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कुल 85 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 17 हजार रुपये बताई जा रही है, जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button