Advertisement Carousel
Blog

शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Advertisements
Advertisements



मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अभय खूंटे, उम्र 22 वर्ष, निवासी भलवाही (लगरा), थाना मुलमुला, नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। मामले की शिकायत मिलने पर 10 मई 2026 को थाना मुलमुला में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाकर अनाचार करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64, 64(2) एम, 69 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या और आरक्षक मनभावन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नाबालिगों से जुड़े अपराधों को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button