Advertisement Carousel
Blog

शातिर और आदतन चोर तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

Advertisements

बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता
शातिर और आदतन चोर तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर जिले की तोरवा पुलिस ने दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर और आदतन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद हरियाणा और दमन में लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नैतिक उर्फ गणेश उर्फ चुचरू प्रधान, उम्र 20 वर्ष, निवासी पावर हाउस धान मंडी के पास, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना तोरवा में चोरी का मामला दर्ज था।

Advertisements
Advertisements



जानकारी के मुताबिक 26 जुलाई 2025 की रात पावर हाउस चौक स्थित धरमदास धमोचा की किराना दुकान का शटर तोड़कर करीब 10 से 12 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए गए थे। मामले की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक चोरी करते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान नैतिक प्रधान के रूप में हुई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और हरियाणा तथा दमन में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वापस अपने घर आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपी ने अकलतरा क्षेत्र में अपने साथी के साथ मिलकर तीन दुकानों के ताले तोड़ने, कपड़ा दुकान में चोरी, मोटरसाइकिल चोरी और रेलवे स्टेशन से मोबाइल लूट की घटनाओं में भी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने चोरी किए गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश और मामले की आगे की जांच जारी है।

तोरवा पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button