Advertisement Carousel
Add
Blog

वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हादसे में हुई थी चालक की मौत

Ad

Advertisements

बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वाहनों पर पत्थर फेंकने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हादसे में हुई थी चालक की मौत

बिलासपुर जिले की बिल्हा पुलिस को अज्ञात आरोपियों की तलाश में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य सड़क पर चलती गाड़ियों पर ईंट-पत्थर फेंककर गंभीर हादसे को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में एक वाहन चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि दूल्हा और बारातियों सहित कई लोग घायल हुए थे।

मामला 20 अप्रैल 2026 की रात का है, जब ग्राम झाल मेन रोड और बरतोरी मार्ग पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस दौरान एक ट्रक, मेटाडोर और स्कॉर्पियो वाहन हादसे का शिकार हो गए। पत्थर लगने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिसमें माजदा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। वहीं स्कॉर्पियो में सवार दूल्हा और बाराती भी गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बिल्हा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

Advertisements
Advertisements



पुलिस ने बिल्हा क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगे करीब 40 से 50 सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। साथ ही लोकल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार संदिग्धों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पंकज कुमार ध्रुव और मोहन निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल में घूमते हुए चलती गाड़ियों पर ईंट और पत्थर फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और ईंट-पत्थर भी जब्त कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार ध्रुव, निवासी धमतरी और मोहन निषाद, निवासी बिल्हा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बिल्हा पुलिस की इस कार्रवाई से एक गंभीर और सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button