Advertisement Carousel
Blog

NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Advertisements


NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जांजगीर-चांपा में पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग
जांजगीर-चांपा।
NEET पेपर लीक मामले को लेकर जांजगीर-चांपा जिला युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को कचहरी चौक में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।

Advertisements
Advertisements


प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की गई।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस लगातार आंदोलन करती रहेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।


प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी। वहीं पुतला दहन के दौरान आग बुझाने के लिए उपयोग किए गए फायर ड्राई केमिकल पाउडर के कारण कुछ प्रदर्शनकारियों की आंखों में जलन की शिकायत हुई, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button