Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

नव पदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया अभिनंदन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

Advertisements

CG NEWS: सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नव पदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समस्त कर्मचारी-अधिकारियों की ओर से कलेक्टर के जिले में पदस्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

फेडरेशन प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा जिले के प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और कर्मचारी हितों को लेकर सकारात्मक संवाद की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लैलून कुमार भारद्वाज, फकीरा यादव, सुभाष चंद्र पटेल, विमल अजगल्ले, अनिल चौहान, दीपेश जायसवाल, महेंद्र चौहान एवं रामकुमार चौहान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि नव पदस्थ कलेक्टर के नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी तथा कर्मचारी-अधिकारी वर्ग के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होगा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button