Advertisement Carousel
Blog

धरमजयगढ़ में हाथियों का अलर्ट, छाल क्षेत्र में दिखा बड़ा दल कुकरी किंग के पास हाथियों की हलचल, ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील सारसमार-कांसाबहर में वन विभाग अलर्ट, हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता छाल परिक्षेत्र में हाथियों का मूवमेंट तेज, जंगल किनारे ग्रामीण सतर्क

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

धरमजयगढ़ में हाथियों की मौजूदगी से अलर्ट, वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल परिक्षेत्र में हाथियों की गतिविधि लगातार बढ़ती जा रही है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छाल परिसर के कुकरी किंग क्षेत्र के पास हाथियों का दल देखा गया है, जिसके बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।
वन विभाग ने विशेष रूप से सारसमार, कांसाबहर और छाल क्षेत्र के ग्रामीणों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की है। अधिकारियों ने लोगों को जंगल या हाथियों के मूवमेंट वाले इलाकों की ओर अकेले न जाने, रात के समय बाहर निकलने से बचने तथा किसी भी प्रकार की हलचल दिखाई देने पर तुरंत वन अमले को सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements

वन विभाग की अपील
हाथियों के नजदीक जाने की कोशिश न करें
खेतों और जंगल किनारे अकेले न जाएं
रात के समय विशेष सतर्कता बरतें


किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना दें
वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button