Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ के जंगलों में नहीं थम रहा हाथियों का दर्द, 4 दिन में दूसरी मौतदलदल में फंसकर 5 माह के हाथी शावक ने तोड़ा दम, वन विभाग अलर्ट

Advertisements

ललिता बरेठ कि रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़ ब्रेकिंग | धरमजयगढ़ में नहीं थम रही हाथियों की मौत, दलदल में फंसकर 5 माह के शावक की दर्दनाक मौत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल से एक बार फिर बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। छाल रेंज के तरेकेला गांव स्थित केराझरिया डेम के पास दलदल में फंसने से एक 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advertisements


दलदल बना मौत का जाल
जानकारी के मुताबिक, नन्हा हाथी शावक डेम किनारे बने दलदली क्षेत्र में फंस गया था। काफी देर तक बाहर निकलने की कोशिश के बावजूद वह खुद को बचा नहीं सका और दलदल में धंसने व दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
35 हाथियों का डेरा, वन विभाग अलर्ट मोड पर
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन घटनास्थल के आसपास लगभग 35 हाथियों का दल मौजूद होने के कारण रेस्क्यू और जांच कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
चार दिन में दूसरी मौत से बढ़ी चिंता
धरमजयगढ़ वनमंडल में महज चार दिनों के भीतर हाथी शावक की मौत की यह दूसरी बड़ी घटना है।
शुक्रवार को छाल रेंज के सिंघीझाप डेम में पानी में डूबने से एक शावक की मौत हुई थी।
अब ताजा घटना में दलदल ने एक और मासूम हाथी की जान ले ली।
लगातार हो रही इन घटनाओं ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पोस्टमार्टम के बाद खुलेगा मौत का राज
फिलहाल वन अमला मौके पर तैनात है और हाथियों के दल के हटने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद मृत शावक का पोस्टमार्टम कर पंचनामा तैयार किया जाएगा। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button