Advertisement Carousel
Blog

धारदार चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा

Advertisements

धारदार चाकू से हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, 2 माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो महीनों से पुलिस से बचता फिर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सरकंडा में दर्ज अपराध क्रमांक 286/2026 के तहत प्रार्थी जितेंद्र राजपूत, निवासी चिंगराजपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे होली के दिन प्रभात चौक के पास आरोपी राजा सारथी उर्फ बब्बन सारथी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और धारदार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

Advertisements
Advertisements


मामले में पुलिस ने धारा 296, 352(2), 115(2) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
आखिरकार 5 मई 2026 को सरकंडा पुलिस ने आरोपी राजा सारथी (उम्र 23 वर्ष), निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी थाना सरकंडा का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button