Advertisement Carousel
Blog

सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 चोरियों का खुलासा, गिरोह गिरफ्तार बीट सिस्टम की सफलता: शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े बिलासपुर में चोरी का बड़ा खुलासा, लाखों का सामान बरामद

Advertisements

ब्रेकिंग न्यूज़ | बिलासपुर
सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 चोरियों का खुलासा
स्थान: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने बीट सिस्टम की मदद से शातिर चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सकरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। बीट आरक्षकों द्वारा जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर कार्रवाई की।

Advertisements
Advertisements


पुलिस ने आरोपी अरविंद पटेल और आशीष रजक सहित तीन विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने 9 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
(खुलासा):
आरोपियों ने विभिन्न इलाकों में मकानों और संस्थानों के ताले तोड़कर नगदी और कीमती सामान चोरी करना कबूल किया। इनमें समरसीबल पंप, कापर तार, केबल, चांदी के आभूषण, टीवी, सिलिंग फैन सहित अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।

(बरामदगी):
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और नगदी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की गई रकम को वे खर्च कर चुके हैं।

(पुलिस कार्रवाई):
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में सकरी थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

(Police Credit):
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और जवानों का विशेष योगदान रहा।

फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य मामलों में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button