Advertisement Carousel
Blog

हसदो नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन औद्योगिक प्रदूषण, अवैध उत्खनन और अतिक्रमण से जूझ रही हसदो नदी के संरक्षण की उठी मांग

Advertisements

हसदो नदी की सफाई को लेकर भाजपा नेता अखिलेश कोमल पाण्डेय ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

औद्योगिक प्रदूषण, अवैध उत्खनन और अतिक्रमण से जूझ रही हसदो नदी के संरक्षण की उठी मांग

जांजगीर-चांपा जिले की जीवन रेखा मानी जाने वाली पुण्य सलिला माँ हसदो नदी की बिगड़ती हालत को लेकर अब जनप्रतिनिधि भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अखिलेश कोमल पाण्डेय ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर नदी के संरक्षण और सफाई की मांग की है।

माँ हसदो नदी, जो जांजगीर-चांपा जिले की जीवनदायिनी मानी जाती है, वर्तमान में औद्योगिक प्रदूषण, अवैध उत्खनन और अतिक्रमण जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि नदी के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

Advertisements


हसदो सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2013-14 में नदी संरक्षण को लेकर जनजागरण रैलियां, गोष्ठियां और जनसंपर्क अभियान चलाए गए थे। उस समय केंद्र सरकार की “नमामि गंगे” और मध्यप्रदेश की “नमामि नर्मदे” योजनाओं की तर्ज पर “नमामि देवी हसदो प्रोजेक्ट” की मांग भी उठी थी।


तत्कालीन समय में चांपा के तपसीधाम एनीकट से लेकर कुदरी बैराज तक लगभग 3 किलोमीटर क्षेत्र में सफाई कार्य हेतु करीब 2 करोड़ रुपये के सीएसआर फंड से विकास कार्य प्रस्तावित होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन वर्षों बाद भी यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी।

“हमारी माँ हसदो की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो यह नदी विलुप्ति की कगार पर पहुंच सकती है। हमने प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है।”


— अखिलेश कोमल पाण्डेय, भाजपा नेता

लगातार उपेक्षा के चलते क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। पूर्व में हजारों लोगों ने रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मांगें अब तक पूरी नहीं हो सकीं।
इसी क्रम में 28 अप्रैल 2026 को अखिलेश कोमल पाण्डेय ने जिलाधीश जनमेजय महोबे से मुलाकात कर सीएसआर और अन्य शासकीय मदों के माध्यम से हसदो नदी के कायाकल्प की मांग दोहराई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button