Advertisement Carousel
Blog

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर पिता-भाई से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल

Advertisements

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर पिता-भाई से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
जांजगीर-चांपा

Advertisements


जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements


प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बाना निवासी प्रार्थी राजेश कुमार ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनेश कुमार बघेल (22 वर्ष) द्वारा शराब पीने के लिए उनसे एवं उनके पिता से पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और घर में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अप. क्र. 231/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं प्रधान आरक्षक शरीफ खान का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button