Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा: आधी रात घर में घुसकर गोलीबारी, आयुष कश्यप की मौत, भाई घायल

Ad

छत्तीसगढ़ के करही गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देर रात घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

बीती रात करीब 1 बजे, 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने करही गांव में एक घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों को निशाना बनाया। बदमाशों ने बिना किसी चेतावनी के ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल आशुतोष का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल फैल गया है। रात के सन्नाटे में हुई इस वारदात से ग्रामीण सहमे हुए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांजगीर-चांपा के एसपी और सक्ती जिले के एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बिर्रा पुलिस और साइबर टीम सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

फिलहाल सवाल ये है कि आखिर इस खौफनाक हमले के पीछे कौन है और इसकी वजह क्या है? पुलिस जांच में क्या खुलासा होता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस खबर पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button