Advertisement Carousel
Blog

बिर्रा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक

Ad

Advertisements

बिर्रा पुलिस का जनजागरूकता अभियान: नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया जागरूक
जांजगीर-चांपा,
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जिले में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा पुलिस ने ग्राम तालदेवरी में विशेष नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक जयकुमार साहू ने किया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा अवैध शराब के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशा कारोबार और सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
साथ ही, साइबर अपराधों से बचाव को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, एवं ओटीपी शेयर करने से बचने की सलाह दी गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया गया।
इस जनजागरूकता कार्यक्रम में ग्राम मितानिन समूह, सरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव कलेश्वर खूंटे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button