Advertisement Carousel
Blog

पीएम आशा योजना से किसानों में खुशी: चना, मसूर और सरसों की खरीदी शुरू

Advertisements

पीएम आशा योजना से किसानों में खुशी: चना, मसूर और सरसों की खरीदी शुरू

Advertisements
Advertisements


जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के अंतर्गत जिले में रबी फसल की खरीदी शुरू होते ही किसानों में उत्साह का माहौल है। इस योजना के तहत चना, मसूर और सरसों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।


नाफेड द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना 5875 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर 7000 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। चना और मसूर की खरीदी 1 मार्च से 30 मई 2026 तक तथा सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।


जिले में अब तक 391 किसानों ने योजना में पंजीयन कराया है, जिनमें चना के 117, मसूर के 18 और सरसों के 56 किसान शामिल हैं। चारों उपार्जन केंद्रों पर अब तक 51 किसानों से कुल 90 क्विंटल फसल की खरीदी की जा चुकी है।
कृषि विभाग ने शेष पंजीकृत किसानों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी उपार्जन केंद्रों में फसल विक्रय कर योजना का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button