Advertisement Carousel
Blog

नेशनल लोक अदालत 9 मई को, प्रधान जिला न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की व्यापक समीक्षा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण और जन जागरूकता पर विशेष जोर

Advertisements

नेशनल लोक अदालत 9 मई को, प्रधान जिला न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की व्यापक समीक्षा

अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण और जनजागरूकता पर विशेष जोर

जांजगीर-चांपा,
आगामी द्वितीय नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई 2026 के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा, जयदीप गर्ग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त न्यायाधीशों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के न्यायाधीशों सहित सभी तालुका न्यायालयों के न्यायाधीशों ने भाग लिया। इस दौरान नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को शामिल करने पर विशेष बल दिया गया। माननीय न्यायाधीश द्वारा निर्देशित किया गया कि दीवानी, फौजदारी, बैंकिंग से संबंधित मामलों के साथ-साथ राजस्व, श्रम, विद्युत एवं अन्य विभागीय प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किया जाए, ताकि अधिकाधिक मामलों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निराकरण हो सके।
इसके अतिरिक्त, अपने-अपने तालुका क्षेत्रों में पदस्थ पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में मुनादी के माध्यम से आम नागरिकों को नेशनल लोक अदालत के लाभों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया, जिससे अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों से नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के साथ-साथ आम जनता को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button