Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़स्वास्थ्यस्वास्थ्य विभाग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गर्मी का असर: आंखों की बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : गर्मी में आंखों की बीमारियों से बचें जिला कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एफ.आर.निराला द्वारा जनहित में जारी_

Advertisements

 

Advertisements

गर्मी में धूप, धूल, पसीना, बैक्टीरिया और वायरस के कारण आंखों की बीमारियां तेजी से फैलती हैं। जागरूकता ही बचाव है।

 

1. कंजंक्टिवाइटिस – आंख आना / Eye Flu लक्षण: आंख लाल होना, पानी आना, चिपचिपा कीचड़, खुजली, जलन, दर्द 

– वजह: वायरस/बैक्टीरिया, गर्मी में तेजी से फैलता है  

– बचाव: बार-बार हाथ धोएं, आंखें न छुएं, तौलिया-रुमाल व आई ड्रॉप शेयर न करें

 

2. ड्राई आई – आंखों का सूखापन

– लक्षण: आंखों में सूखापन, चुभन, जलन, किरकिराहट। सूखने से आंख को अंदरूनी नुकसान भी हो सकता है  

– वजह: तेज गर्मी, लू, AC की हवा, पंखे की सीधी हवा  

– बचाव: दोपहर 12 से 3 बजे घर से न निकलें। निकलना जरूरी हो तो सिर पर गमछा बांधें, रंगीन चश्मा पहनें, खाना खाकर जाएं, कॉटन के कपड़े पहनें, पानी साथ रखें और बीच-बीच में पीते रहें। डॉक्टर से पूछकर लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप डालें। लू से भी बचाव करें।

 

3. स्टाई / गुहेरी – Eyelid Pimple  

– लक्षण: पलक पर दर्द भरी फुंसी, सूजन  

– वजह: पसीना, धूल से पलक के रोमछिद्र बंद होना  

– बचाव: चेहरा साफ रखें, गंदे हाथों से आंख न छुएं

 

4. एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस

– लक्षण: बहुत तेज खुजली, पानी आना, आंखें लाल  

– वजह: धूल, पोलन, गर्मी में बढ़े एलर्जन  

– बचाव: बाहर निकलें तो सनग्लास पहनें, आंखों को ठंडे पानी से धोएं

 

5. सोलर रेटिनोपैथी / UV डैमेज

– लक्षण: धुंधला दिखना, रंग अलग दिखना  

– वजह: बिना प्रोटेक्शन के सीधे सूरज या ग्रहण देखना  

– बचाव: UV400 प्रोटेक्शन वाला चश्मा पहनें

 

गर्मी में आंखों की देखभाल के 5 जरूरी टिप्स:

1. धूप का चश्मा: बाहर निकलते ही UV प्रोटेक्टेड सनग्लास लगाएं

2. सफाई: दिन में 2-3 बार ठंडे साफ पानी से आंखें धोएं

3. हाथ दूर रखें: गंदे हाथों से आंखें बिल्कुल न छुएं 

4. हाइड्रेट रहें: खूब पानी पिएं, इससे ड्राई आई नहीं होगी

5. मेकअप/कॉन्टैक्ट लेंस: शेयर न करें, रात को लेंस निकालकर सोएं

 

तुरंत डॉक्टर के पास कब जाएं?

आंख बहुत लाल हो, पीला-हरा कीचड़ आए, रोशनी बर्दाश्त न हो, या दिखना कम हो जाए।

 

_जनहित में जारी

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button