Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़ के हिच्छा गांव में अवैध शौचालय गड्ढा निर्माण, शासकीय शिक्षक पर आरोप—किसके संरक्षण में चल रहा काम?

Ad

सारंगढ़। सारंगढ़ जिले के ग्राम पंचायत हिच्छा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शासकीय शिक्षक बुधराम पटेल पर सार्वजनिक गली और शासकीय भूमि के बीच अवैध रूप से शौचालय का गड्ढा निर्माण कराने का आरोप लगा है। यह निर्माण कार्य मोहल्ले के बीच, सीसी रोड के किनारे और चौराहे के पास किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

Advertisements

Advertisements

Advertisements

ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध निर्माण से पूरे मोहल्ले में गंदगी, असुविधा और प्रदूषण फैलने की आशंका है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत, पटवारी और तहसील स्तर तक शिकायतें पहुंचने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्राम पंचायत हिच्छा के सरपंच, पंचों और स्थानीय निवासियों ने भी इस निर्माण का विरोध जताया है, लेकिन आरोप है कि संबंधित शिक्षक द्वारा किसी की बात नहीं मानी जा रही। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर इस कार्य के पीछे किसका संरक्षण है?

आम तौर पर सार्वजनिक रास्तों या शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण के मामलों में प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है, लेकिन इस मामले में अब तक कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या अवैध निर्माण पर रोक लगाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाती है या नहीं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button