Advertisement Carousel
Blog

बीट प्रणाली सुदृढ़ करने पुलिस की अहम बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर

Ad

Advertisements

बीट प्रणाली सुदृढ़ करने पुलिस की अहम बैठक, अपराध नियंत्रण पर जोर
बिलासपुर,

Advertisements


जिले में अपराध नियंत्रण एवं पुलिस की प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस द्वारा बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस) ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित बीट अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements


बैठक में करीब 60 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीट प्रणाली के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में होने वाली आपराधिक, सामाजिक, साम्प्रदायिक, राजनीतिक, छात्र एवं श्रमिक गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें। साथ ही क्षेत्र में निवासरत लोगों एवं नए आगंतुकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस रेगुलेशन के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाना आवश्यक है। ग्रामों एवं मोहल्लों में नियमित शिविर आयोजित कर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने, आमजन को साइबर फ्रॉड एवं नशे के प्रति जागरूक करने तथा लंबित समंस एवं वारंट की तामील सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके साथ ही अवैध शराब बिक्री पर त्वरित कार्रवाई, निगरानीशुदा एवं आदतन अपराधियों की नियमित जांच, चोरी के मामलों में आरोपियों की पतासाजी तथा स्थानीय स्तर पर बैठक आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान बीट अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों—आरक्षक दुर्गेश प्रजापति, सोनू पाल, विवेक राय, संजू जांगड़े, नितेश सिंह, सत्य कुमार पाटले, मनीष वाल्मीकि, शिव कुर्रे, पवन बंजारे, सज्जू अली, राहुल जगत, रंजीत खरे, देवेंद्र शर्मा, बोधुराम कुम्हार, विकास यादव, मिथलेश साहू, विनोद शास्त्री एवं प्रधान आरक्षक नवीन कुमार—के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
अंत में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button