Advertisement Carousel
Add
Blog

वेदांता प्लांट हादसा: मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, एफआईआर के निर्देश

Ad

Advertisements

वेदांता प्लांट हादसा: मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, एफआईआर के निर्देश
सक्ती,

Advertisements


छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने डभरा विकासखंड के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मृत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
निरीक्षण के उपरांत मंत्री श्री देवांगन ने सिंघीतराई में ही कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं वेदांता प्रबंधन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने घटना के तकनीकी पहलुओं की गहन जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

Advertisements


बैठक में वेदांता प्रबंधन के चीफ हेड ऑफ ऑपरेशन श्री सुशील बेहरा ने हादसे से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की, वहीं बॉयलर विशेषज्ञ श्री गुंजन शुक्ला ने दुर्घटना के संभावित कारणों पर प्रकाश डाला। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया पूरी सतर्कता और सूक्ष्मता के साथ की जाए।
उन्होंने कलेक्टर को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को मुआवजा, रोजगार तथा दुर्घटना में दिव्यांग होने की स्थिति में पेंशन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही श्रमिकों के ईएसआईसी एवं पीएफ से संबंधित प्रावधानों की भी जानकारी ली।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों एवं घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की जा चुकी है और मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले की लगातार निगरानी कर रहे हैं।


घायल श्रमिकों से अस्पताल में की मुलाकात
निरीक्षण के पश्चात मंत्री श्री देवांगन रायगढ़ जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत घायल श्रमिकों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल, एपेक्स हॉस्पिटल, मेट्रो हॉस्पिटल तथा जिंदल–फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से चर्चा की।
मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित एवं निरंतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि कंपनी के मुआवजे के अतिरिक्त प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सहायता राशि भी शीघ्र प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों का उपचार पूर्ण स्वस्थ होने तक लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button