Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर।
तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 50 नग देशी शराब (कुल 9 लीटर) एवं एक स्कूटी जप्त की गई है।
सीएमडी चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सीएमडी चौक स्थित चर्च के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके थैले से 50 पाउच देशी शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की गई।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार महिला की पहचान पूनम सिंह परस्ते (36 वर्ष), निवासी हिरी माइस इन्द्रपुरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
स्कूटी भी जप्त, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्कूटी (क्रमांक CG 10 BY 4473) भी जप्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
तारबाहर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
टीम का सराहनीय योगदान
कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनकी सक्रियता से अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने में सफलता मिली।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button