Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देशी पिस्टल, मैगजीन और जिंदा राउंड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान आई-टेन कार से अवैध हथियार बरामद, दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के निवासी

Advertisements
Advertisements

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 4 अप्रैल 2026 को कंचनपुर बैरियर में वाहन चेकिंग के दौरान रायगढ़ की ओर से आ रही एक सफेद रंग की हुंडई आई-टेन कार, क्रमांक UP 65 DA 5833 को रोका गया।

Advertisements

तलाशी के दौरान कार से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 18 नग जिंदा राउंड बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
कविराज चौहान, उम्र 36 वर्ष, निवासी करंजी, थाना भुड़कुड़ा, जिला गाजीपुर (उत्तरप्रदेश)
और
अजय यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी पोगहट चक, थाना धूमनगंज, जिला प्रयागराज (उत्तरप्रदेश)
के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हथियार प्रयागराज से अवैध रूप से खरीदा था और जगन्नाथ पुरी घूमने जा रहे थे।
हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने मौके पर ही पिस्टल, मैगजीन, जिंदा राउंड और वाहन को जब्त कर लिया।
इस मामले में थाना सरिया में अपराध क्रमांक 69/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं डीएसपी संतोषी ग्रेस के निर्देशन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई।
इस ऑपरेशन में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button