Advertisement Carousel
Blog

किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में पुलिस की बड़ी सफलता

Ad

Advertisements

किराना दुकान में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चंद घंटों में पुलिस की बड़ी सफलता

Advertisements


जांजगीर-चांपा। सिटी कोतवाली पुलिस ने किराना दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए महज चंद घंटों के भीतर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लगभग ₹10,000 मूल्य का किराना सामान भी बरामद किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शोभाराम साहू, निवासी वीरगहनी, ने दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीरगहनी चौक में किराना दुकान संचालित करता है। दिनांक 31 मार्च 2026 की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद, अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो पाया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और अज्ञात चोरों द्वारा लगभग ₹10,000 मूल्य का राशन सामान चोरी कर लिया गया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक घटना स्थल के आसपास घूमते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान अमित पटेल एवं राजवीर सिंह राजपूत, निवासी वीरगहनी के रूप में की गई।


पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा किराना सामान बरामद कर लिया गया है।


दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी
अमित पटेल (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवाटन बिरगहनी, जांजगीर
राजवीर सिंह राजपूत (19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवाटन बिरगहनी, जांजगीर

Advertisements


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button