Advertisement Carousel
Blog

शैक्षणिक भ्रमण के लिए किसान ओडिशा रवाना, 10 दिन में सीखेंगे आधुनिक खेती तकनीक

Ad

Advertisements

शैक्षणिक भ्रमण के लिए किसान ओडिशा रवाना, 10 दिन में सीखेंगे आधुनिक खेती तकनीक
सक्ती,

Advertisements


जिले के किसानों को आधुनिक एवं उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से “जैविक खेती मिशन योजना” के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण पर ओडिशा रवाना किया गया। कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत सक्ती की सभापति श्रीमती विद्या सिदार ने हरी झंडी दिखाकर किसानों को यात्रा के लिए रवाना किया।
नई तकनीक सीखने की अपील
इस अवसर पर सभापति श्रीमती सिदार ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भ्रमण के दौरान आधुनिक खेती की नई-नई तकनीकों को सीखें और वापस आकर अन्य किसानों को भी जागरूक करें, ताकि जिले में उन्नत कृषि को बढ़ावा मिल सके।

Advertisements


10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
यह शैक्षणिक भ्रमण 30 मार्च 2026 से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान किसान विभिन्न कृषि संस्थानों एवं प्रक्षेत्रों का भ्रमण करेंगे, जहां उन्हें आधुनिक कृषि पद्धतियों एवं तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कृषि विज्ञान केंद्र में मिलेगा प्रशिक्षण
भ्रमण के दौरान किसान ओडिशा के कृषि विज्ञान केंद्र, कटक सहित अन्य संबंधित संस्थानों का दौरा करेंगे, जहां उन्हें खेती की नवीन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
उत्पादन और आय बढ़ाने पर जोर
इस प्रशिक्षण से किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों को अपनाने में मदद मिलेगी, जिससे वे अपनी फसल का उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।
अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर कृषि स्थायी समिति के सदस्य श्री आयुष शर्मा, उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button