Advertisement Carousel
Blog

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा

Advertisements


कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय जांजगीर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, इकाइयों एवं चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

Advertisements


आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा, बेहतर उपचार पर जोर
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति, उपचार प्रक्रिया, डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता तथा बेड की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए और बेड की कमी जैसी समस्या उत्पन्न न हो।


निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट एवं अन्य वार्डों का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू और डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण
उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, एनआईसीयू एवं डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण कर उपलब्ध उपकरणों, मशीनों एवं संसाधनों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की पूर्ति के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
मरीजों और परिजनों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान
कलेक्टर ने अस्पताल में परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।


मेडिकल कॉलेज निर्माण और अस्थायी भवन का निरीक्षण
कलेक्टर श्री महोबे ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का आकलन किया। साथ ही प्रस्तावित अस्थायी मेडिकल कॉलेज भवन (लिवलीहुड कॉलेज) का निरीक्षण कर आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आवश्यक मानकों के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एस. कुजूर, एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button