Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

भूलूमुड़ा में दुर्लभ पेंगोलीन का रेस्क्यू | ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता से बची जान

Ad

ग्रामीणों की जागरूकता और वन विभाग की तत्परता से एक दुर्लभ वन्यजीव की जान बच गई, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश देता है।

Advertisements
Advertisements

वन्यजीव संरक्षण का एक शानदार उदाहरण उस समय सामने आया जब ग्राम भूलूमुड़ा में एक दुर्लभ पेंगोलीन जाल में फंस गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार किसान सिंधु साहू के मूंगफली के खेत में लगाए गए जाल में अचानक एक पेंगोलीन फंस गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी।

Advertisements

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे सावधानी व सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने बेहद धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए जाल में फंसे पेंगोलीन को सुरक्षित बाहर निकाला।

राहत की बात यह रही कि इस दौरान पेंगोलीन को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक जांच के बाद उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button