Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

दुर्ग में सूने मकान में चोरी का खुलासा, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

Ad

दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया है। दरअसल, श्याम नगर स्थित तेलगू मोहल्ला, कैम्प-02 भिलाई निवासी महिला यू. येल्लमा (50) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, 8 फरवरी को वह परिवार समेत घर में ताला लगाकर विशाखापट्टनम गई थी। वापस लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला। अंदर से एलईडी टीवी, होम थिएटर, सोने-चांदी के आभूषण समेत कई सामान गायब थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक मिश्रा (20) निवासी शास्त्री नगर कैम्प-01 और एस. जगन (19) निवासी सुंदर नगर कैम्प-01, शामिल हैं। इस मामले में एक नाबालिग की संलिप्तता भी सामने आई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 45 हजार रुपए मूल्य का सामान बरामद किया है। बरामद सामान में एलईडी टीवी, होम थिएटर, चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन शामिल हैं।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button