Advertisement Carousel
Blog

पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements

थाना – तारबाहर, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
दिनांक –
पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Advertisements


बिलासपुर जिले के थाना तारबाहर पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई थी, पैसे नहीं देने पर युवक के साथ गंभीर मारपीट की गई।

घटना का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मार्च 2026 को रात्रि लगभग 10:30 बजे प्रार्थी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, जबकि उसका छोटा भाई होटल के पास ही रुका हुआ था। इसी दौरान प्रार्थी को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि भुनेश्वर पटेल, निवासी देवरीखुर्द, द्वारा उसके भाई जैकी छाबड़ा से शारदा होटल के सामने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की जा रही है।


पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखी नुकीली वस्तु से जैकी के गले, पेट एवं दोनों हाथों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस कार्रवाई
घटना की रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 84/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीली वस्तु (ब्लेड) को विधिवत जप्त किया।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपी
भुनेश्वर पटेल उर्फ भन्ना (उम्र 35 वर्ष)
निवासी – बरखदान, नहर किनारे, देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उपनिरीक्षक रामनरेश यादव, राहुल राजपूत, आरक्षक भागीरथी गेंदले एवं रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button