Advertisement Carousel
Blog

डकैती के मामले में फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी, शिवरीनारायण

Ad

Advertisements

डकैती के मामले में फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी, शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी सफलता
जांजगीर-चांपा जिले के थाना शिवरीनारायण पुलिस को डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस मामले में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Advertisements

घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी सुदीप कुमार, निवासी राहौद (शिवरीनारायण) ने दिनांक 19 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 8:00 बजे चार अज्ञात व्यक्ति उसके मकान में घुस आए। आरोपियों ने घर के अंदर से दो नग एप्पल मोबाइल (कीमत लगभग ₹80,000) एवं एक सैमसंग कीपैड मोबाइल (₹1,000) सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

Advertisements


जब प्रार्थी एवं उसकी पत्नी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया। घटना के दौरान एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई
इस मामले में थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 96/2026, धारा 331(5), 305 (ए), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


पूर्व में आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।


फरार आरोपियों की लगातार तलाश के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपराध करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी
रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू (उम्र 22 वर्ष)
निवासी – वार्ड क्रमांक 14, नया थाना के पास, अकलतरा
श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी (उम्र 24 वर्ष)
निवासी – वार्ड क्रमांक 15, अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

सराहनीय योगदान
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में सउनि आर.पी. बघेल, प्रधान आरक्षक तारिकेश पाण्डेय, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विवेक सिंह, यशवंत पाटले एवं पुलिस सहायता केंद्र राहौद स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button