Advertisement Carousel
Blog

रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

थाना – तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
रेलवे स्टेशन परिसर में सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


तोरवा पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 2 मोबाइल बरामद
बिलासपुर,


रेलवे स्टेशन परिसर में राहगीरों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ तोरवा पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आनंद कुमार सलाम ने 25 मार्च 2026 को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अपना मोबाइल चार्जिंग पॉइंट पर लगाया था। कुछ समय बाद मोबाइल चोरी हो गया, जिसकी रिपोर्ट थाना तोरवा में दर्ज कराई गई।


मामले में अपराध क्रमांक 171/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।


सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
तोरवा पुलिस एवं आरपीएफ टीम द्वारा स्टेशन परिसर के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई। संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके पास से 2 मोबाइल फोन (वनप्लस एवं वीआई कंपनी) बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 20,000 रुपये बताई गई है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी का विवरण
पुलिस ने आरोपी मनोहर उर्फ कछुवा उर्फ छोटू विश्वकर्मा (उम्र 31 वर्ष), निवासी चुचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर को 26 मार्च 2026 को गिरफ्तार किया।
आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि—
रेलवे स्टेशन एवं सार्वजनिक स्थानों पर अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।


किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस या डायल 112 पर दें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button