Advertisement Carousel
Blog

Ad

Advertisements

रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर औचक जांच कर अवैध रेत परिवहन करते वाहनों को जब्त किया।

Advertisements


खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान अकलतरा क्षेत्र से 6 हाईवा, चांपा के हथनेवरा से 6 हाईवा व 3 ट्रैक्टर तथा पामगढ़ क्षेत्र से 1 हाईवा जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 13 हाईवा एवं 3 ट्रैक्टर को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button