Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर से शिकायत

Ad

शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर से शिकायत, शराब दुकान हटाने की मांग

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनदर्शन के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए शराब दुकान को बंद करने या अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।

दरअसल, ग्राम टिमरलगा, हिच्छा और औराचक्का के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने टिमरलगा-हिच्छा-औराचक्का मार्ग पर संचालित शासकीय मदिरा दुकान के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं स्कूल और कॉलेज आती-जाती हैं, लेकिन शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

जिसके चलते छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने और अभद्र व्यवहार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई छात्राओं ने डर के कारण स्कूल जाना तक छोड़ दिया है।

महिला ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से वे खेत और अपने दैनिक कार्यों के लिए आती-जाती हैं, लेकिन शराबियों के कारण उनका निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन गाली-गलौज और गलत हरकतें होती हैं, जिससे उनकी सुरक्षा और सम्मान पर खतरा बना हुआ है।

वहीं किसानों का कहना है कि शराब पीने वाले लोग खेतों में बोतलें फेंक देते हैं, जिससे काम करते समय चोट लगने का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत में प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है और कई बार थाना में शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

अब ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button