Advertisement Carousel
Blog

जनदर्शन में 22 आवेदन, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को सख्त निर्देश

Ad

Advertisements

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, 22 आवेदन प्राप्त
सक्ती,

Advertisements
Advertisements


जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना।


जनदर्शन में आज विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देश दिए कि उनका नियमानुसार शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


जनदर्शन के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं। इनमें निर्धन कन्या विवाह सहायता, राशन कार्ड संशोधन, भूमि संबंधी विवाद, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने तथा सेवा सहकारी समिति के गठन से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से शामिल रहे।


तहसील बाराद्वार के ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी श्रीमती सीमा सहिस ने विवाह सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं, अड़भार तहसील के ग्राम बंदोरा निवासी श्रीमती सुन्दर बाई ने राशन कार्ड में संशोधन की मांग की। जैजैपुर तहसील के ग्राम बेलादुला निवासी श्री कुंजराम ने भूमि स्वामित्व से जुड़े विवाद में आपत्ति दर्ज कराई। इसके अलावा सक्ती तहसील के ग्राम नवापारा कला निवासी श्री अशोक सिंह कंवर ने पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने तथा मालखरौदा तहसील के ग्राम सतगढ़ निवासी श्री छतराम चंद्रा ने नई सेवा सहकारी समिति गठन की मांग की।


कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आमजनों को समय पर राहत मिल सके।
उल्लेखनीय है कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।


इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button