Advertisement Carousel
Blog

जांजगीर-चांपा में लूट और जानलेवा हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर-चांपा में लूट और जानलेवा हमलों का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां पुलिस ने लूट, डकैती और जानलेवा हमलों की कई वारदातों में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसके गिरोह ने एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर लोगों को निशाना बनाकर बेरहमी से हमला किया था।
जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6 अलग-अलग घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड उर्फ रामनाथ सबरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर लिया है।


इससे पहले इस मामले में 7 अन्य आरोपी और 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह मोटरसाइकिल पर घूमकर सुनसान रास्तों पर लोगों को रोकता था। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से हमला कर मोबाइल और नकदी लूट लेता था।


29 जनवरी 2026 की रात शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा के पास आरोपियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं 27 जनवरी को पामगढ़ क्षेत्र में भी जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में लूट और मारपीट की वारदातें सामने आई थीं।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई।


मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड पहले से ही हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल स्टील पाइप और लूटे गए 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।


पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button