Advertisement Carousel
Blog

हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान का किया निरीक्षण साफ-सफाई में लापरवाही पर जताई नाराजगी, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Ad

Advertisements

कलेक्टर ने हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान का किया निरीक्षणसाफ-सफाई में लापरवाही पर जताई नाराजगी, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

Advertisements


जांजगीर-चांपा,
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने गुरुवार को चांपा स्थित हनुमान धारा एवं भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हनुमान धारा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए चांपा क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए कुदरी बैराज से जलापूर्ति परियोजना तैयार कर शासन को शीघ्र प्रेषित करने को कहा। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।


कलेक्टर ने रामबांधा तालाब की साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चांपा नगर में स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Advertisements


भारतीय हाथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की और अधिकारियों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर नगर पालिका चांपा के अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button