Advertisement Carousel
Blog

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से राधा सिदार को मिला पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व का संबलसक्ती,

Advertisements

प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से राधा सिदार को मिला पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व का संबल
सक्ती,

Advertisements


केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी पहल के रूप में उभर रही है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित कर सकें।

Advertisements


जिले के विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम हरदा की निवासी श्रीमती राधा सिदार इस योजना का लाभ प्राप्त कर एक प्रेरणादायक उदाहरण बनी हैं। उन्हें प्रथम प्रसव के दौरान तीन किश्तों में कुल 5,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
श्रीमती सिदार ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने दूध, फल एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में किया, जिससे गर्भावस्था के दौरान उन्हें पर्याप्त पोषण एवं स्वास्थ्य लाभ मिला। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि गर्भवती महिलाओं में आत्मविश्वास एवं मानसिक संतुलन भी बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रही है।


उन्होंने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के साथ सुरक्षित मातृत्व और बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button